Ben Stokes Retirement: टेस्ट मैच के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक फैसला लेकर सबको चौंकाया

टेस्ट मैच के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक फैसला लेकर सबको चौंकाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड टीम के खूंखार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के दौरान लिया। इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बेन स्टोक्स के संन्यास की पुष्टि की है।

'इंग्लैंड अब पहले जैसा नहीं रहेगा'

इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "इंग्लैंड के सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक, बेन स्टोक्स ने इस टेस्ट मैच के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। बेन, आप इस टीम के लिए सबसे प्रेरणादायक कप्तान, लीडर और दिग्गज रहे हैं, जिसकी इस टीम को कभी उम्मीद भी नहीं थी। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपके संन्यास के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। इंग्लैंड अब पहले जैसा नहीं रहेगा।"

बता दें, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड टीम के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक संन्यास का ऐलान किया। वह इस समय सिर्फ टेस्ट खेल रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका लस्ट मैच होगा।

बेन स्टोक्स का इंटरनेशनल करियर

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 14 शतकों के साथ 7,243 रन बनाए। वहीं, 252 विकेट लिए। वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक हैं। वनडे की 114 पारियों में स्टोक्स के नाम 3,619 रन और 74 विकेट हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 43 मैचों में 585 रन और 26 विकेट हैं। उन्होंने वनडे में डेब्यू 2011 में, टी20 डेब्यू 2011 में और टेस्ट डेब्यू 2013 की एशेज सीरीज के दौरान किया था।

Created On :   28 Jun 2026 10:03 PM IST

Tags

Next Story