Reasons for Team India's defeat: आयरलैंड के खिलाफ फेल हुए आईपीएल के धुरंधर, इन तीन कारणों से टीम इंडिया को मिली करारी हार

आयरलैंड के खिलाफ फेल हुए आईपीएल के धुरंधर, इन तीन कारणों से टीम इंडिया को मिली करारी हार
26 जून का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बुरे दिन के रूप में दर्ज हो गया है। इस दिन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 34 रन से मात दे दी। यह क्रिकेट इतिहास में पहला मौका था जब आयरलैंड ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर टीम इंडिया को हराया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। 26 जून का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बुरे दिन के रूप में दर्ज हो गया है। इस दिन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 34 रन से मात दे दी। यह क्रिकेट इतिहास में पहला मौका था जब आयरलैंड ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर टीम इंडिया को हराया है।

इस हार के साथ ही टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ बादशाहत खत्म हो गई। ऐसे में सवाल उठता है कि आईपीएल के सितारों से सजी टीम इंडिया को आखिर आयरलैंड जैसी टीम से हार का सामना कैसे करना पड़ा। तो आइए जानते हैं कि मैच में भारत की हार के बड़े कारण क्या रहे।

गेंदबाजी करने का फैसला

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेलफास्ट की पिच बैटिंग के लिए अनुकूल थी, जिस पर पहले बल्लेबाजी करके टीम इंडिया 200 रन का स्कोर बोर्ड पर लगा सकती थी। इतना बड़ा टारगेट चेज करते समय आयरलैंड पर दबाव होता, लेकिन अय्यर ने इसके लिए गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 182 रन बना डाले। 183 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 148 रन पर सिमट गई।

प्रसिद्ध कृष्णा की खराब गेंदबाजी

प्रसिद्ध कृष्णा मैच में काफी खर्चीले साबित हुए। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 15 रन खर्च किए। लेकिन इसके बाद भी कप्तान अय्यर ने उनसे पूरे 4 ओवर करवाए। वह अपने तीन ओवरों में 10 की इकॉनमी से 30 रन दे चुके थे। इसके बावजूद भी कप्तान ने उनसे चौथा ओवर कराया, जिसमें उन्होंने 27 रन दिए। इस तरह 4 ओवरों में उन्होंने कुल 57 रन दिए। ऐसा नहीं था कि श्रेयस के पास बॉलर्स की कमी नहीं थी।

बैटर्स का टिककर न खेलना

183 रन के टारगेट को चेज करते समय भारतीय बैटर्स जल्दबाजी में दिखे। शुरुआत में तो फिर भी अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। 80 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद मिडिल ऑर्डर के बैटर्स को पिच पर संभलकर खेलने की जरूरत थी, लेकिन इसके उलट उन्होंने आक्रमक रवैया अपनाया। इसके चलते विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। मिडिल ओवर में कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी, जो भारत के लिए हार का बड़ा कारण रहा।

Created On :   26 Jun 2026 11:28 PM IST

Tags

Next Story