महिला टी20 वर्ल्डकप 2026: 'करो या मरो' मुकाबले में भारत की बेटियों ने दिखाया दम, बांग्लादेश को 136 रन पर समेटा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिला टी20 वर्ल्डकप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना किसी भी हालत में जरुरी है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से जुआरिया फिरदौस ने 33 और कप्तान निगार सुल्ताना 32 रन की पारी खेली। इनके अलावा टीम का अन्य कोई बैटर भारतीय टीम के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाया।
टीम इंडिया की ओर से राधा यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा श्री चरणी को 2 सफलताएं मिलीं। रेणुका सिंह और नंदिनी शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। आज भारतीय टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में 4 कैच छोड़े।
यह भी पढ़े -विमेंस टी20 इतिहास में सिर्फ तीसरी बार, भारत के खिलाफ बांग्लादेशी बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, एन श्री चरणी, रेणुका सिंह, नंदनी शर्मा।
बांग्लादेश - दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, ऋतु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला।
Created On :   25 Jun 2026 9:43 PM IST
