Ireland Vs India: आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रन का टारगेट, हैरी टेक्टर की फिफ्टी, प्रिंस यादव ने डेब्यू मुकाबले में लिए 3 विकेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और आयरलैंड के बीच रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। बेलफास्ट मेंहो रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड ने 8 विकेट पर 154 रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए 155 रन बनाने होंगे।
आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा बेंजामिन कालित्ज ने 37 रन बनाए। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे को 2-2 सफलताएं मिलीं। एक विकेट हर्षित राणा के खाते में आया।
यह भी पढ़े -भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में इस टीम का समर्थन कर रही हैं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट
बता दें कि इस मैच में उम्मीद थी कि भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं युवा ऑलराउंडर सूर्यांश हेगड़े और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इस मैच में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा।
Created On :   28 Jun 2026 8:05 PM IST







