Michael Spoke To Vaibhav: गेंदबाजों पर कहर बरपाने वाले वैभव की माइकल वॉन ने निकाली कमी, इस कमजोरी पर काम नहीं किया तो करना पड़ सकता है संघर्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेट के गलियारों में चर्चा जोरों पर है। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने वैभव को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा वैभव को भविष्य में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जहां एक ओर सूर्यवंशी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते हैं और गेंदबाज उनके सामने बॉलिंग करने से बचते हैं, ऐसे में माइकल ने यह बात क्यों कही आइए जानते हैं।
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने माइकल वॉन से यूट्यूब पर बातचीत की है। इस दौरान वॉन ने कहा आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर होता है लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कोई नियम नहीं होता है। उन्होंने कहा, 'उसे सबसे बड़ी चुनौती अपनी फील्डिंग से निपटने की होगी। यहां इम्पैक्ट प्लेयर का कोई नियम नहीं है। जहां वह बेंच पर बैठ सके। अगर मैं इंग्लैंड की जगह होता तो भारत से पहले फील्डिंग करने के लिए कहता ताकि जब तक वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने आए। तब तक वह फील्डिंग करके थक चुका हो'
उन्होंने वैभव के बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा 'इस समय अगर किसी एक नाम की चर्चा हो रही है तो वह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हैं। मेरा मानना है कि टी-20 क्रिकेट अब उस स्तर पर पहुंच गया है, जहां 230 रन सामान्य स्कोर माने जाने लगे हैं। ऐसा लगता है कि 15 साल के एक खिलाड़ी ने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि टी-20 क्रिकेट को एक बिल्कुल नए स्तर पर ले जाया जा सकता है।'
Created On :   28 Jun 2026 6:26 PM IST












