Women's T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 171 रन का टारगेट, कप्तान हरमनप्रीत ने ठोका धुआंधार अर्धशतक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महिला टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा है। ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। यदि वो हार जाती है तो फिर साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
टीम इंडिया को दोनों ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। शेफाली ने 34 और स्मृति ने 38 रन की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने केवल 27 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके व 3 छक्के जड़े।
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन को दिया सिक्स मारने का मंत्र, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मजेदार वीडियो
हरमन ने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रन की अहम पार्टनरशिप की और स्कोर को 170 रन तक पहुंचाया। जेमिमा 34 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिन्यू ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
Created On :   28 Jun 2026 9:07 PM IST











