Suryakumar Yadav Viral News: अगर कप्तानी नहीं मिली तो छोड़ देंगे टीम का साथ, इस दिग्गज बल्लेबाज ने MI को दिया अल्टीमेंटम

अगर कप्तानी नहीं मिली तो छोड़ देंगे टीम का साथ, इस दिग्गज बल्लेबाज ने MI को दिया अल्टीमेंटम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी किसी नए खिलाड़ी के हाथों में सौंपी जा सकती है। रोहित शर्मा ने जब से MI की कप्तानी छोड़ी है टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। आईपीएल के 19वें सीजन में एमआई की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे। टूर्नामेंट के खत्म हुए एक महीने हो गए हैं इसी बीच खबर आ रही है कि हार्दिक अगले सीजन किसी दूसरी टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव का भी एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कप्तानी मिलने की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या ये दावे सच हैं या नहीं?

सूर्या को लेकर सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि अगर उनको मुंबई इंडियंस का कप्तान नहीं बनाया गया तो टीम से रिलीज कर दिया जाए। सूर्यकुमार यादव का यह बयान जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन सूर्या ने ऐसा कब और कहां कहा? ये जानकारी किसी किसी ने नहीं दी है।

वायरल पोस्ट में सूर्यकुमार यादव ने आकाश अंबानी से कहा कि अगर हमें मुंबई इंडियंस का कप्तान नहीं बनाया गया तो टीम से बाहर कर दिया जाए। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पेज को दोबारा फॉलो किया है।

आपको बता दें, सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी से जुड़ा ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। फ्रेंचाइजी ने सूर्या को टीम अभी कप्तानी नहीं सौंपी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट गलत है। आप ऐसी भ्रामक पोस्ट पर बिलकुल भी यकीन न करें।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने कुल मुंबई इंडियंस ने कुल 14 मैच खेले, जिसमें से उन्हें केवल 4 मैचों में जीत मिली और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम 8 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी

Created On :   28 Jun 2026 9:11 PM IST

Tags

Next Story