IND Vs IRE 2nd T20: दूसरे टी-20 में भी नहीं खेल रहे वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को मिला डेब्यू का मौका

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेलफास्ट में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर फिर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछले मैच की तरह इस बार भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया है। यानि उन्हें अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
वहीं, ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अपना डेब्यू कर रहे हैं। दोनों भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले 120वें व 121वें खिलाड़ी बने।
यह भी पढ़े -महिला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का अहम मैच, शिखा पांडेय ने टीम इंडिया को दिए ये सुझाव
बता दें कि भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज बराबरी पर खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगर वह यह मैच हार जाती है तो लगातार 16 टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट जीतने सिलसिला थम जाएगा। वहीं अगर आयरलैंड इस मैच को जीतती है तो वह पहली बार भारत को किसी इंटरनेशनल सीरीज में हराएगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
आयरलैंड - टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा।
Created On :   28 Jun 2026 6:09 PM IST










