Vaibhav-Ishan Funny Video: वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन को दिया सिक्स मारने का मंत्र, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के लिए यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का हिस्सा तो बनाया गया, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। वैभव को इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए हर क्रिकेट फैन देखना चाहता था। भले ही 15 साल के इस युवा बैटर को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। लेकिन, प्रैक्टिस सेशन के दौरान का उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईशान किशन को सिक्स मारने का ज्ञान देते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -दूसरा टी20 डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने झटके 3 विकेट, आयरलैंड ने भारत को 155 रन का टारगेट दिया
देखें मजेदार वीडियो
वीडियो में प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव और ईशान बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वैभव ने ईशान का बल्ला हाथ में लिया और कहा, 'भैया आपके बैट का बॉटम कर्व नहीं है, थोड़ा कर्व करवा लो, छक्के मारने में आसानी होगी।' इसके जवाब में ईशान कहते हैं - 'मुझे ऐसा ही बॉटम पसंद हैं।' फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में इस टीम का समर्थन कर रही हैं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट
बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में न खेलने का मौका न मिलने के बाद वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार बढ़ गया है। अब उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू होने वाली 5 टी20 मैचों की सीरीज में उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया जाए।
Created On :   28 Jun 2026 8:36 PM IST










