Harry Tector's Record: भारत के खिलाफ आयरलैंड की जीत के हीरो हैरी टेक्टर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे प्लेयर बने

भारत के खिलाफ आयरलैंड की जीत के हीरो हैरी टेक्टर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे प्लेयर बने
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में शानदार अर्धशतक जड़कर आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हैरी टेक्टर ने इतिहास रच दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में शानदार अर्धशतक जड़कर आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हैरी टेक्टर ने इतिहास रच दिया है। वह फुल मेंबर देश की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 26 साल 304 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया।

इस सूची में पाकिस्तान के शादाब खान टॉप पर हैं, जिन्होंने 25 साल 239 दिन की उम्र में यह अनूठा शतक लगाया था, दूसरे नंबर पर उनके हमवतन शाहीन अफरीदी हैं, जिन्होंने 25 साल 310 दिन की उम्र में अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

रविवार को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। आयरलैंड ने 48 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से हैरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन जुटाकर टीम को संभाला। टेक्टर 47 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाए।

आयरलैंड के दिए 155 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। इसके साथ ही आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। उसने पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए पहले मैच में भी मेजबान टीम ने भारत को 34 रन से मात दी थी।

Created On :   28 Jun 2026 11:47 PM IST

Tags

Next Story