IND vs IRE: आयरलैडं के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए अभिषेक और संजू, दोनों के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। सीरीज के दूसरे व आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम की इस शर्मनाक हार की वजह उसके बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन है। आज के मैच की बात करें तो भारत के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए।
154 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में दो बड़े झटके लगे। आयरलैंड की ओर से खेल रहे भारतीय मूल के गेंदबाज जय मूंदड़ा ने पहले संजू सैमसन को बिना खाता खोले पवेलियन रवाना किया, फिर अभिषेक शर्मा को भी जीरो पर आउट किया।
जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में ऐसा तीन ही बार हुआ है जब भारत के ओपनर बिना कोई रन बनाए पहले ही ओवर में आउट हो गए हों। सबसे पहले साल 2016 मेंरोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पहले ओवर में 'जीरो' पर आउट हो गए थे। इसके बाद साल 2023 में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बिना रन बनाए आउट हो गए थे। अब आयरलैंड के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ये किया है।
संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट
भारत को टी20 वर्ल्डकप 2026 का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने इस मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। वह भारत के एकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जो पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए हों। उनसे पहले रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, अभिषेक शर्मा और केएल राहुल पारी की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं।
Created On :   28 Jun 2026 11:27 PM IST













