India Lost Two Matches: अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार आयरलैंड से हारी भारतीय टीम, बड़े-बड़े धुरंधर हुए धराशायी, अभिषेक फिर जीरो पर हुए आउट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम अपना दूसरा टी-20 मैच भी हार गई। पहला मुकाबला लंदन में तथा दूसरा बेलफास्ट में खेला गया। अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब आयरलैंड की टीम भारत से कोई सीरीज जीत पाई है। इधर भारत सीरीज हारी और दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। दोनों में मिली हार से भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया।
पहले मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराया था उसके बाद दूसरे मैच में 1 रन से हाराया। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन जैसे बड़े-बड़े तूफानी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। तिलक वर्मा ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन सिर्फ इतना स्कोर टीम को जीत दिलाने में काफी नहीं थे।
महिला विश्व कप 2026 में रविवार (28 जून) को ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच मुकाबला खेला गया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कंगारू की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। महिला टी-20 वर्ल्ड कप पहली बार 2009 में खेला गया था। अब तक 10संस्करण खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत एक बार भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाया है। टीम इंडिया ने केवल एक बार फाइनल खेला है।
Created On :   29 Jun 2026 12:24 AM IST












