Women's World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दीप्ती शर्मा ने रच दिया इतिहास, इस दिग्गज खिलाड़ी को पीछे छोड़ नंबर-1 पर जमाया कब्जा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला विश्व कप 2026 में रविवार (28 जून) को ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच मुकाबला खेला गया है। करो या मरो मैच में भारत की हार हुई लेकिन ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी का विकेट लेते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दीप्ति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गए हैं।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
356 - दीप्ति शर्मा (IND)
355 - झूलन गोस्वामी (IND)
336 - एलिस पैरी (AUS)
335 - कैथरीन साइवर-ब्रंट (ENG)
333 - सोफी एक्लेस्टोन (ENG)
323 - शबनीम इस्माइल (SA)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 गेंद शेष रहते टारगेट को हासिल कर लिया।
एक बार फिर 17 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
महिला टी-20 वर्ल्ड कप पहली बार 2009 में खेला गया था। अब तक 10संस्करण खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत एक बार भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाया है। टीम इंडिया ने केवल एक बार फाइनल खेला है। विश्व कप 2020 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम अपने 7वें खिताब के एक कदम करीब पहुंच गई है। महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया 7 बार फाइनल में और 6 बार टॉफी पर कब्जा करने में कामयाब रही है।
Created On :   28 Jun 2026 11:20 PM IST












