महिला टी20 विश्व कप टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
लॉर्ड्स, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद हरमन ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। हमारे लिए यह मैच बहुत जरूरी है। हमने खुलकर बल्लेबाजी के बारे में सोचा है। टीम में एक बदलाव है। नंदनी की जगह क्रांति वापस आई है। इस तरह की पिचें उसे सूट करती हैं। आज का दिन नया है। हम फ्री माइंड से खेलेंगे और मैच का आनंद लेंगे।"
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने गेंदबाजी करने की। फोएचे लिचफील्ड वापस आ गई हैं। अलाना किंग नहीं खेल रही हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का ये आखिरी ग्रुप मैच है। ऑस्ट्रेलिया पिछले 4 मैचों में 4 जीत के साथ पहले स्थान पर है। वहीं भारतीय टीम पिछले 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ तीसरे स्थान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने की किसी भी संभावना को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम को इस मैच को जीतना होगा। इसके लिए टीम इंडिया को पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा, ताकि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया जा सके।
इसके पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों 38 बार टी20 में आमने-सामने आए हैं। भारतीय टीम 9 बार, जबकि ऑस्ट्रेलिया 27 बार विजयी रही है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है, जबकि एक मैच टाई रहा है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Jun 2026 6:52 PM IST












