IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल न करने पर भड़के फैंस, कोच गौतम गंभीर की लगाई क्लास, बताया 'घमंडी'

वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल न करने पर भड़के फैंस, कोच गौतम गंभीर की लगाई क्लास, बताया घमंडी
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही मुकाबलों में मेजबान ने टीम इंडिया को एकतरफा मात दी। इस दौरे पर फैंस को उम्मीद थी कि यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू करते दिखाई देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही मुकाबलों में मेजबान ने टीम इंडिया को एकतरफा मात दी। इस दौरे पर फैंस को उम्मीद थी कि यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू करते दिखाई देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वैभव और उनके फैंस का इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर इंतजार और बढ़ गया।

फैंस का फूठा गुस्सा

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दोनों ही मैचों में वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत के बड़े से बड़े दिग्गजों का रिकॉर्ड चकनाचूर किया है। जिसके चलते फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें आयरलैंड सीरीज के दोनों मैचों में खिलाया जाएगा। वह उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे थे, लेकिन न उनको पहले मैच में मौका मिला और न ही दूसरे में।

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दोनों मैचों में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरे मैच में जब कप्तान अय्यर ने प्लेइंग-11 का ऐलान किया था, तब टीम में दो प्लेयर्स का डेब्यू होना था, ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वैभव का नाम इनमें शामिल होगा। लेकिन दोनों खिलाड़ियों के रूप में उन्होंने प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का नाम लिया। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव और वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया।

वैभव को प्लेइंग-11 का हिस्सा न बनाने पर फैंस को निराशा हुई। सोशल मीडिया पर 15 साल के युवा बल्लेबाज को टीम में शामिल न करना चर्चा का विषय बन गया। एक यूजर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि वैभव को टीम में क्या केवल टिकट बेचने के लिए रखा है। वहीं एक अन्य ने वैभव को टीम इंडिया में रखने पर जोर दिया।

एक अन्य ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं चाहता हूं इंडिया हार जाए गौतम गंभीर का सारा घमंड टूट जाएगा,101 लोगों को राजभोग खिलाऊंगा। देखा मैंने बोला था वैभव आज नहीं खेलेगा। घमंड़ी गंभीर वैभव को आज फिर से नहीं खिलाया। प्रिंस को प्रसिद्ध की जगह मौका दिया, सुंदर की जगह सूर्यांश को टीम में लाए गया। बेचारा वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा। बिहारी से क्या दुशमनी समझ में नहीं आता, अगर इशान किशन झारखंड से नहीं खेलता, बिहार से खेलता तो इशान को भी टीम में शामिल नहीं करते।

Created On :   29 Jun 2026 3:50 PM IST

Tags

Next Story