Women's T-20 World Cup 2026: 'करो या मरो' मुकाबले में मिली हार से कप्तान हरमनप्रीत कौर का फूटा गुस्सा, टीम के खराब प्रदर्शन पर क्या कहा?

करो या मरो मुकाबले में मिली हार से कप्तान हरमनप्रीत कौर का फूटा गुस्सा, टीम के खराब प्रदर्शन पर क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला विश्व कप 2026 में रविवार (28 जून) को ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच मुकाबला खेला गया है। दोनों टीमों के बीच यह मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 गेंद शेष रहते टारगेट को हासिल कर लिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुलकर नाराजगी जताई। हरमनप्रीत ने कहा, 'दिन के अंत में हमने बोर्ड पर एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। जब मैं बल्लेबाजी कर रही थी, तब मुझे लगा कि हम थोड़े कम रन बना रहे हैं, लेकिन आखिरी के कुछ ओवरों में हमारे बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी किया। आज जो बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वे रन तलाशने की कोशिश में थे लेकिन ऐसा कर नहीं सके। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं के मुताबिक सटीक गेंदबाजी की। हमने विकेट तो नहीं गंवाए, लेकिन साथ ही हमें वो रन भी नहीं मिले जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे।'

भारतीय खिलाड़ियों के मानसिक और तकनीकी स्तर को हार का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'अगर मुझे पूरे टूर्नामेंट के बारे में सोचना हो, तो हमने अच्छी टीमों के खिलाफ बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, जब आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलते हैं, तो आपका खुद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर आता है। लेकिन हमें इस बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है।' हरमनप्रीत ने पिछले मैचों का जिक्र करते हुए कहा, 'उन कैचों ने हमें भारी नुकसान पहुंचाया था, लेकिन आज मुझे लगता है कि हम खेल में बने हुए थे। फिर भी, हम अपने तय मानकों के मुताबिक नहीं खेले।'

Created On :   29 Jun 2026 1:16 AM IST

Tags

Next Story