Ireland-India T20 Series: सीरीज गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की आई प्रतिक्रिया, विपक्षी टीम मैदान पर अपनी रणनीति लागू करने में कामयाब रही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच रविवार (28 जून) को बेलफास्ट के मैदान पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए थे। इस जवाब में भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 153 रन ही बना सकी।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपने दिल का गुबार निकालते हुए अय्यर ने कहा, 'यह हमारे लिए बिल्कुल भी अच्छी सीरीज नहीं रही, लेकिन आयरलैंड की टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसके लिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है। उन्हें इस बात का बखूबी अंदाजा था कि यह विकेट कैसा बर्ताव करेगी। इसके अलावा मैदान पर उनकी फील्डिंग का स्तर कमाल का था।' अय्यर ने आगे कहा, 'आयरलैंड के गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को मैदान पर जिस सटीकता के साथ लागू किया, वह लाजवाब था। उन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग के डिपार्टमेंट में हमें पूरी तरह से आउटप्ले कर दिया।'
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए 16 विकेट लेने वाले प्रिंस यादव और पंजाब किंग्स (PBKS) के फिनिशर सूर्यांश शेडगे को लेकर अय्यर ने कहा, दोनों के पास आईपीएल का बेहतरीन अनुभव है। प्रिंस जब गेंदबाजी करने के लिए आते हैं तो वह खुद की रणनीतियां और आइडियाज लेकर आते हैं। सूर्यांश ने भी मैदान पर अच्छा जज्बा दिखाया।" अंत में आयरलैंड की मेजबानी और फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए अय्यर ने कहा, "यहाँ आना, खेलना और इस देश की मेहमाननवाजी का हिस्सा बनना हमारे लिए एक बेहद सम्मान और खुशी की बात है।'
Created On :   29 Jun 2026 12:58 AM IST












