Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड टीम का कप्तान रहते बेन स्टोक्स ने लिया संन्यास, युवराज सिंह ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, बताया महान बल्लेबाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के चौथे दिन महान बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। सभी खिलाड़ीयों ने स्टोक्स को जीवन के अगले सफर के लिए शुभकामनाएं भेजी। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व ऑलरउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया।
युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा वर्ल्ड कप फाइनल की वो पारी जिसे देखने वाला कोई भी कभी नहीं भूल पाएगा। हेडिंग्ले में नाबाद 135 रन की पारी, जिसने मुमकिन चीजों की परिभाषा ही बदल दी। मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करने की हिम्मत, जो ज्यादातर लोग नहीं करते। पिता को खोना। और हर बार वापसी करना।
मुझे पता है कि एक दिन दुनिया के शिखर पर होने और अगले ही दिन सबसे बुरे दौर से गुज़रने का एहसास कैसा होता है, और मैंने आपमें भी वही सफर देखा है। यही बात अच्छे खिलाड़ियों को सच में महान खिलाड़ियों से अलग बनाती है। रिकॉर्ड नहीं, ट्रॉफी नहीं, बल्कि फिर से उठ खड़े होने की काबिलियत।
15 साल। दो वर्ल्ड कप विनर्स मेडल। एक ऐसा कप्तान जिसने अपनी टीम को यकीन दिलाया कि कुछ भी मुमकिन है। खेल के उन बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। शानदार करियर के लिए बधाई! यह खेल आपको याद करेगा, बेन। जिंदगी के अगले पड़ाव का आनंद लें। आप इसके हकदार हैं।
बेन स्टोक्स का इंटरनेशनल करियर बेन
स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 14 शतकों के साथ 7,243 रन बनाए। वहीं, 252 विकेट लिए। वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक हैं। वनडे की 114 पारियों में स्टोक्स के नाम 3,619 रन और 74 विकेट हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 43 मैचों में 585 रन और 26 विकेट हैं। उन्होंने वनडे में डेब्यू 2011 में, टी-20 डेब्यू 2011 में और टेस्ट डेब्यू 2013 की एशेज सीरीज के दौरान किया था।
Created On :   30 Jun 2026 5:14 PM IST









