Ireland-India T20 series: क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा फिर भी मैदान से बाहर, वैभव को न खिलाने पर सवालों के घेरे में गौतम गंभीर, क्या दे पाएंगे इन 5 सवालों के जवाब

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा फिर भी मैदान से बाहर, वैभव को न खिलाने पर सवालों के घेरे में गौतम गंभीर, क्या दे पाएंगे इन 5 सवालों के जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेट के गलियारों में चर्चा जोरों पर है। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है। आईपीएल 2026 में सभी ने देखा कि कैसे वैभव टूर्नामेंट में तबाही मचा रहे थे। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था। टी-20 सीरीज के पहले यह माना जा रहा था कि सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में 2 खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ लेकिन वैभव का डेब्यू नहीं हुआ। फैंस के मन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं दिया गया? वैभव को न खिलाने पर सवालों के घेरे में हैं गौतम गंभीर।

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कोच और कप्तान ने पहले मुकाबले में पुराने खिलाड़ियों को कमबैक किया। जिसमें भारतीय टीम को 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा उसके बाद उम्मीद लग रही थी कि प्लेइंग-11 में बदलाव होंगे और वैभव को मौका मिलेगा। दूसरे मैच में 2 खिलाड़ियों को मौका मिला लेकिन वैभव को जगह नहीं मिली। जबकि पूरी सीरीज में उनका ही क्रेज सबसे ज्यादा था।

वैभव को टीम में शामिल करने की मांग क्यों उठी?

आईपीएल में जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को खरीदा था तब उनकी उम्र 13 साल थी। वह अपनी उम्र को लेकर काफी चर्चा में थे, उन्होंने RR टीम की तरफ से पहला मैच खेला। उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर सभी चौंक गए। पहले ही सीजन में वैभव वे 35 गेंदों में शतक लगाकर दिग्गजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इसके बाद उन्होंने यह प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट, इंडिया-A और अंडर-19 टीम में कमाल जारी रखा।

क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया

वैभव ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहली ही गेंद पर छक्का मारकर शुरुआत करते हैं। टी-20 ऐसा ही फॉर्मेट है जिसमें यह करने की छूट होती है। वैभव सूर्यवंशी लगातार यह करने में कामयाब रहे हैं। वहीं, आईपीएल 2026 की बात करें तो वह ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने 19वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में महान बल्लेबाज क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इसी लीग में वैभव ने परिस्थिति के अनुसार भी खेल कर दिखाया जब अटैकिंग की बात होती है तो उन्होंने तेज भी खेल कर दिखाया।

आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव ने एलिमिनेटर में 97 और क्वालीफायर-2 में 96 रनों की तूफानी पारी खेली। दोनों ही मुकाबलों में ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन शतक लगाने से चूक गए। हालही में इंडिया-ए टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी वहां वैभव ने भारत-ए और श्रीलंका ए ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी यहां शतक लगाने से चूक गए। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने ही क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बता दें, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन जैसे बड़े खिलाड़ी भी वैभव को टी-20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कह चुके हैं।

गौतम गंभीर पर उठे ये 5 सवाल

टॉप आर्डर फ्लॉप होने पर भी वैभव को क्यों नहीं मिली जगह?

भारत और आयरलैंड 2 टी-20 सीरीज में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब आपने देखा कि आपके सलामी बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे हैं तो वैभव को मौका क्यों नहीं दिया गया? फैंस वैभव को खिलाने की मांग कर रहे थे अगर आपने उस युवा बल्लेबाज को मौका दिया होता मैच हारते तो भी आलोचना का शिकार नहीं होना पड़ता।

प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन को क्यों किया ड्राप?

इस सीरीज में अगर आप नए खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करना चाहते थे क्योंकि आप पुराने खिलाड़ियों को खिलाना चाहते थे। इस लिहाज से प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को क्यों बाहर किया।

दो खिलाड़ियों को मौका मिला लेकिन वैभव को क्यों नही?

टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में दो भारतीय खिलाड़ियों, सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) और प्रिंस यादव (Prince Yadav) का डेब्यू हुआ। दोनों खिलाड़ियों की यह पहली सीरीज थी। वहीं बात अब यह उठती है कि दो को मौका दिया गया तो वैभव को मैका क्यों नहीं ?

सूर्यांश की जगह वैभव को क्यों नहीं हुआ डेब्यू?

वाशिंगटन की जगह सूर्यांश शेडगे को खिलाया गया वजह सिर्फ इतनी थी कि वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं। वह निचले मध्यक्रम में आकर तेजी से रन बनाने और मैच फिनिश करने (Finisher) के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मैच में हार की मुख्य वजह बल्लेबाजी थी क्योंकि कोई शानदार पारी नहीं खेल पाया। वाशिंगटन को हटाकर अगर किसी को लाना था तो वैभव को क्यों नहीं लाया गया।

क्या वैभव सिर्फ ओपनिंग ही कर सकते हैं?

एक एक बड़ा सवाल है कि क्या वैभव सिर्फ ओपनिंग ही कर सकते हैं या किसी और नंबर पर भी उतर सकते हैं। अगर टीम में आप ओपनर नहीं बदलना चाहते तो क्या आप किसी और नंबर के लिए वैभव को तैयार नहीं कर सकते। वैभव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए उनको मौका देना चाहिए।

Created On :   30 Jun 2026 4:29 PM IST

Tags

Next Story