India-England T20 series: 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ करेंगे डेब्यू, प्लेइंग-11 से कौन होगा बाहर? ताजा अपडेट आया सामने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड से 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड से पूरी तैयारी के साथ उतरने को तैयार है। दोनों के बीच पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा या नही। अगर वैभव खेलेंगे तो उनकी जगह कौन होगा टीम से बाहर कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? ऐसे कई सवाल हैं।
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में दो नए बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका मिला। सूर्यांश इस मौको को भुना नहीं पाए गेंदबाजी से वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वैभव एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं क्या उनका इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू होगा। फैंस इस सीरीज पर नजरें गड़ाए बैठे हैं वे सूर्यवंशी की इंटरनेशनल क्रिकेट में तूफानी पारी खेलते हुए देखना चहते हैं।
वैभव को खिलाने पर रायन टेन डोएशे ने क्या कहा?
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच रायन टेन डोएशे ने कहा "इसमें कोई शक नहीं कि वैभव सूर्यवंशी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं हो सकता कि उनकी जगह संजू सैमसन को बाहर कर दिया जाए, जिन्होंने 3 महीने पहले भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी। सैमसन का आईपीएल सीजन भी अच्छा गया। खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना जरूरी है।"
दोनों टीमों के बीच मैच कब और कहा होगा?
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में रात 10:00 बजे खेला जाएगा। दूसरा टी-20 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शाम 7:00 बजे शुरू होगा। तीसरा मैच 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में रात 10:00 बजे खेला जाएगा। 9 जुलाई को चौथा टी-20 मैच ब्रिस्टल में रात 10:00 बजे होगा। 5वां टी-20 11 जुलाई को साउथैम्पटन के यूटिलिटा बाउल में शाम 7:00 बजे खेला जाएगा।
इंडिया टी-20 टीम स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव ।
Created On :   30 Jun 2026 9:58 PM IST









