India Vs England: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू का मौका

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला।
इस मैच में भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा है। अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के साथ रवि बिश्नोई भी प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के पास है। वहीं ऑलराउंडर शिवम दुबे 6वें गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़े -पहले मुकाबले में क्या बारिश डालेगी खलल? कैसा है वहां का मैसम, कितने प्रतिशत हैं रेन के चांस, देखें ताजा अपडेट
बता दें कि यह बीते 8 महीने में पहली बार है जब टीम इंडिया ने विदेशी जमीन पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आखिरी बार टीम ने नवंबर 2024 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था।
यह भी पढ़े -हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल करने के लिए 7 टीमें दिखा रही दिलचस्पी, मिल रहे कप्तानी के ऑफर, यह फ्रेंचाइजी सबसे आगे
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - संजू सैमसन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियम डॉसन, ल्यूक वुड, साकिब महमूद और आदिल रशीद।
Created On :   1 July 2026 10:02 PM IST








