ICC T20 Ranking: अभिषेक शर्मा से छिना नंबर-1 का ताज, यह खिलाड़ी बना टी-20 क्रिकेट का नया बादशाह

अभिषेक शर्मा से छिना नंबर-1 का ताज, यह खिलाड़ी बना टी-20 क्रिकेट का नया बादशाह
भारत और इंग्लैंड के बीच आज (गुरुवार, 3 जून) से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। इससे पहले टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को बड़ा झटका लगा है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच आज (गुरुवार, 3 जून) से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। इससे पहले टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए बुरी खबर आई है। वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसककर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह पिछले एक साल से टी20 के टॉप बैटर बने हुए थे। अभिषेक से सिर से नंबर-1 का ताज छिनने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके ही हमवतन प्लेयर ईशान किशन हैं।

किशन ने हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग

आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजो की रैंकिंग में नंबर-1 बैटर ईशान किशन की रेटिंग 876 है। यह उनके टी20 करियर की बेस्ट रेटिंग है। वहीं दूसरे स्थान पर खिसके अभिषेक शर्मा की रेटिंग 869 है।

इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज से ईशान ने टीम इंडिया में वापसी की थी। करीब 2 साल बाद खेल रहे ईशान ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद टी20 वर्ल्डकप में भी उनका प्रदर्शन लाजबाव रहा था। यही वजह है कि उनकी रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ और वह आज मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के नंबर वन बल्लेबाज बन गए।

वरुण चक्रवर्ती को भी हुआ नुकसान

गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह दूसरे स्थान से फिसलकर तीसरे पर आ गए हैं। चोट के चलते वह हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के अबरार अहमद पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में कितने भारतीय शामिल?

टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा नंबर वन बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर भारत के हार्दिक पांड्या हैं। वहीं आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे को 3 पायदान का फायदा हुआ है। वह 10वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Created On :   1 July 2026 6:12 PM IST

Tags

Next Story