India Vs England 1st T20: मुकाबले की दूसरी पारी में बारिश ने डाला खलल, फिलहाल खेल रुका, मैच शुरू होने में होगी देरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। जिसका पहला मुकाबला (1 जुलाई) खेला जा रहा है फैंस मैच का लुफ्ट उठा रहे थे इसी बीच बारिश शुरू हो गई जिसके कारण दूसरी पारी शुरू होने में देरी हो रही है। भारत ने पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड के सामने 190 रन का टारगेट रखा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए।
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर संजू सैमसन केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ईशान किशन भी रनआउट होकर पवेलियन रवाना हो गए। दो ओवर में 6 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने बाहर निकाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए केवल 38 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट हुए।
टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व एक छक्का जड़ा। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाए, उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। सैम करन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिला। भारत के दो बैटर रन आउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- संजू सैमसन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियम डॉसन, ल्यूक वुड, साकिब महमूद और आदिल रशीद।
Created On :   2 July 2026 1:02 AM IST








