IPL 2027 News: हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल करने के लिए 7 टीमें दिखा रही दिलचस्पी, मिल रहे कप्तानी के ऑफर, यह फ्रेंचाइजी सबसे आगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। आईपीएल 2026 में एमआई अंकतालिका में 9वें नंबर पर थी। टूर्नामेंट के खत्म हुए एक महीना पूरा हो गया है इसी बीच खबर आ रही है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस से विदाई हो सकती है। आगामी सीजन के लिए हार्दिक पंड्या को लेने के लिए 7 टीमें रुचि दिखा रही हैं। दो टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद इस रेस से बाहर हैं। आइए आपको बताते हैं कि वह कौन सी टीमें हैं जो हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने को तैयार हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ऐसी टीमें हैं जो हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल करने की दौड़ में सबसे आगे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद हार्दिक सीएके के लिए एक अच्छा विकल्प हैं इसी वजह से उनको शामिल करना चाहती है। वहीं, अगर हार्दिक सीएसके में जाते हैं तो उन्हें कप्तानी मिलेगी या नहीं इसकी कोई उम्मीद नहीं है।
MI और CSK की ट्रेड को लेकर चल हो रही चर्चा
कोलकाता नाइट राइडर्स तीन बार का खिताब जीत चुकी है। 19वें सीजन में केकेआर का प्रदर्शन अच्छा नहीं था इसी वजह से टीम अपना कप्तान बदलना चाहती है। टीम हार्दिक पंड्या को कप्तानी देने के लिए भी तैयार है। इस सूची में और भी टीमें शामिल हैं जो हार्दिक को लेना चाहती हैं लेकिन सीएसके, राजस्थान रॉयल्स और केकेआर ऐसी टीमें हैं जो उनको लेने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।
आपको बता दें, आईपीएल ट्रेड में सबसे अहम भूमिका खिलाड़ी की होती है कि वह किस टीम में जाना चाहता है। यह देखना रुचिकर होगा कि अगर हार्दिक को कप्तानी नहीं मिलती है तो वह दूसरे टीम में जाना चाहते हैं या नहीं।
Created On :   1 July 2026 8:41 PM IST








