पंजाब टी-20 लीग 2026: ओपनिंग मैच में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, 26 गेंद में ठोक दिए 77 रन

डिजिटल डेस्क, चंड़ीगढ़। पंजाब टी-20 लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच न्यू चंडीगढ़ में अमृतसर सोर्मस और मोहाली किंग्स के बीच खेला गया। अमृतसर सोर्मस की कप्तानी कर रहे अभिषेक शर्मा ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके सलामी बल्लेबाज सहज धवन ने अभिषेक का भरपूर सहयोग दिया। सहज ने 18 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी खेली।
मोहाली किंग्स की कप्तानी रमनदीप सिंह के हाथों में है उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अमृतसर सोर्मस टीम की शुरुआत अच्छी थी। टीम के दोनों ओपनर मिलकर शतकीय साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने पॉवरप्ले की आखिरी गेंद पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया था, उन्होंने 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ी।
इससे पहले आयुष गोयल द्वारा डाले गए पांचवें ओवर में अभिषेक ने 6 छक्के जड़े। अभिषेक ने 26 गेंदों में 296 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 6 चौके लगाए। नमन धीर ने भी तूफानी पारी खेली। 22 गेंदों का सामना करते हुए नमन ने 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 47 रन बनाए। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए, उनको तेजप्रीत सिंह ने पवेलियन भेजा।
Created On :   30 Aug 2026 10:48 PM IST











