Asia Cup 2026: भारत ने थाईलैंड को दिया 160 रन का टारगेट, शेफाली वर्मा ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, सुलेपॉर्न लाओमी ने झटके 3 विकेट

भारत ने थाईलैंड को दिया 160 रन का टारगेट, शेफाली वर्मा ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, सुलेपॉर्न लाओमी ने झटके 3 विकेट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ 159 रन बनाए हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ 159 रन बनाए हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

भारत की तरफ से ओपनर शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों पर 8 चौके व 3 छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 19 और डेब्यू कर रहीं प्रतिका रावल ने 22 रन बनाए।

एक समय भारत का स्कोर 11.3 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन था। ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से 190 या 200 स्कोर खड़ा कर लेगी। लेकिन शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद कोई भी बैटर क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर 5, भारती फूलमाली 13, रिचा घोष 0 और दीप्ति शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिरी के 7 बल्लेबाज 8 ओवर में केवल 54 रन ही बना सके। थाईलैंड की तरफ से सुलेपॉर्न लाओमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड और नंदनी शर्मा।

थाईलैंड: अपिसरा सुवानचोनराठी, फन्निता माया, नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), नत्थाकन चन्थम, चनिदा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपॉर्न लाओमी, नन्नाफट चाइहान, सुनीदा चतुरोंगरत्तना, ओननिचा कामचोम्फू और थिपाचा पुथावोंग (कप्तान)।

Created On :   30 Aug 2026 9:45 PM IST

Tags

Next Story