Asia Cup 2026: एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच आज, थाईलैंड से होगी भिड़ंत, देखें संभावित प्लेइंग-11

एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच आज, थाईलैंड से होगी भिड़ंत, देखें संभावित प्लेइंग-11
महिला क्रिकेट एशिया कप में टीम इंडिया आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का पहला मैच थाईलैंड से होगा। टूर्नामेंट के ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। महिला क्रिकेट एशिया कप में टीम इंडिया आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मैच थाईलैंड से होगा। टूर्नामेंट के ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी प्लेयर्स हैं। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं, प्रतिका रावल ने उनकी जगह ली है।

हेड टु हेड में भारत आगे

भारत और थाईलैंड के बीच अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। तीनों में ही भारत ने जीत हासिल की है। वहीं बात करें टीम इंडिया के एशिया कप में प्रदर्शन की तो टी20 फॉर्मेट में भारत ने महिला एशिया कप के 5 में से 3 संस्करण जीते हैं। टीम ने 2012, 2016 और 2022 में विनर रही है। 2024 संस्करण की टीम इंडिया रनरअप रही थी।

वेदर और पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर कुछ समय बाद स्पिनरों को मदद मिल सकती है। भारत के पास दीप्ति शर्मा, चरानी, राधा यादव और प्रेमा रावत के रूप में स्पिन के कई ऑप्शन हैं। वहीं, थाईलैंड के पास पुथावोंग और सुनीदा के रूप में दो स्पिनर हैं।

मैच रात में खेला जाएगा, इसलिए शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। बात करें मौसम की तो मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहेगा, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत - स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरानी, रेणुका ठाकुर।

थाईलैंड - नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चन्थम, नरूमोल चाईवाई, फन्निता माया, चनिदा सुत्थिरुआंग, सुलेपॉर्न लाओमी, ओननिचा कामचोम्फू, थिपाचा पुथावोंग, सुनीदा चतुरोंगरत्तना, अपिसरा सुवानचोनराठी, चयानिसा फेंगपैन।

Created On :   30 Aug 2026 2:46 PM IST

Tags

Next Story