Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप में भारत का मुकाबला थाईलैंड से, टॉस हारकर पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया, प्रतिका रावल का हुआ टी20 डेब्यू

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महिला क्रिकेट एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े -यह कोच खेल के लिए जहर हैं, बाबर आजम की कमजोरी को बहुत पहले दूर किया जा सकता था मोहम्मद यूसुफ
प्रतिका रावल का टी20 डेब्यू
टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि प्रतिका रावल इस मुकाबले के जरिए अपना टी20 डेब्यू कर रही हैं। प्रतिका को चोटिल जेमिमा रोड्रिग्ज की जगह टीम में शामिल किया गया है। उन्हें हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप दी।
टॉस को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि वे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहती थीं, लेकिन अब पहले बल्लेबाजी करने में भी कोई समस्या नहीं है। वहीं, थाईलैंडकी कप्तान नरुमोल चायवाई इंजरी की वजह से नहीं खेल रही हैं। इस मुकाबले में टीम की कमान तिपाचा पुत्थावोंग संभाल रही हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड और नंदनी शर्मा।
थाईलैंड - नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चन्थम, नरूमोल चाईवाई, फन्निता माया, चनिदा सुत्थिरुआंग, सुलेपॉर्न लाओमी, ओननिचा कामचोम्फू, थिपाचा पुथावोंग, सुनीदा चतुरोंगरत्तना, अपिसरा सुवानचोनराठी, चयानिसा फेंगपैन।
Created On :   30 Aug 2026 8:13 PM IST












