IND Vs NZ 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत, 233 रन की बढ़त बनाई, राहुल के बाद पंत ने ठोका शतक

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत, 233 रन की बढ़त बनाई, राहुल के बाद पंत ने ठोका शतक
भारत ने वेलिंगटन टेस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने मुकाबले के चौथे दिन अपनी पहली पारी 720/9 के स्कोर पर घोषित की। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड के दो विकेट भी गिरा दिए।

डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। भारत ने वेलिंगटन टेस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने मुकाबले के चौथे दिन अपनी पहली पारी 720/9 के स्कोर पर घोषित की। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड के दो विकेट भी गिरा दिए।

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे 59 और रचिन रवींद्र 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। हेनरी निकल्स 31 और टॉम लेथम 0 पर आउट हुए। लेथम को बुमराह और निकल्स को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

पहली पारी में भारत ने बनाए 720/9

इससे पहले केएल राहुल (136 रन) और ऋषभ पंत (128 रन) , कप्तान शुभमन गिल (98 रन), यशस्वी जायसवाल (85 रन), देवदत्त पडिक्कल (80 रन) और ध्रुव जुरेल (78 रन) की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 720 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार है जब किसी में पहले 7 विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप हुई हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 3 विकेट झटके। इसके अलावा रचीन रवींद्र ने 2 विकेट लिए।

भारत 233 रन से आगे

इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 352 रन की बढ़त मिली। अभी टीम इंडिया मैच में 233 रन से आगे है।

पंत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुकाबले में 126 रन की पारी खेली। वह अब SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया) में शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। वहीं ये कारनामा करने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीं, पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के लगाए। उनके अब कुल 108 टेस्ट छक्के हो गए हैं। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 138 टेस्ट सिक्स हैं।

Created On :  

Tags

Next Story