India A Vs Pakistan A: पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया, तिलक वर्मा की शतकीय पारी पर फिरा पानी, हसन और रजा ने झटके 3-3 विकेट

डिजिटल डेस्क, दोहा। पाकिस्तान-ए ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत-A को 48 रन से मात दी। इसी के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
कतर की राजधानी दोहा में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीता और पहले करने का फैसला किया। पाकिस्तान 49.2 ओवर में 313 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
तिलक वर्मा ने जड़ा शतक
314 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 100 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 70 और शाहबाज अहमद ने 58 रन बनाए। लेकिन, उनकी यह पारियां टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सकीं।
हसन रजा का ऑलराउंड प्रदर्शन
गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज और अली रजा ने 3-3 विकेट झटके। मोहम्मद इमरान रंधावा को 2 सफलताएं मिलीं। अहमद दनियाल और सुफियान मुकीम को 1-1 विकेट मिला।
इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी में हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली। उनके अलावा माज सदाकत ने 59 और फरहान यूसुफ ने 56 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से गेंदबाजी में हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सुर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट लिए। आयुष बडोनी को 1 सफलता मिली।
हसन रजा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 79 रन की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में अहम विकेट झटके और कैच भी लिए।
Created On :  



