SMAT 2026: मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमशेद आलम का ड्रीम डेब्यू, लगातार 4 विकेट झटककर रचा इतिहास

डिजिटल डेस्क, इंदौर। युवा तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने अपना ड्रीम डेब्यू किया है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे से खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटके। 23 साल के आलम यूपी टी20 लीग के दौरान चर्चा में आए थे। वह लीग में मेरठ मावेरिक्स टीम का हिस्सा रहे हैं।
इंदौर डेली कॉलेज ग्राउंड पर रविवार को खेले गए इस मुकाबले में जमशेद आलम ने अपना टी-20 डेब्यू किया। उन्होंने अपने करियर के पहले ही ओवर में घातक गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को पवेलियन रवाना कर दिया। आलम ने हार्विक देसाई, प्रेरक मांकड़, रुचित अहीर और सम्मर गज्जर लगातार चार गेंदों पर अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने अपने अगले ही ओवर में सिद्धार्थ राणा को आउट कर मैच में पांचवीं सफलता हासिल की। उनके इस प्रदर्शन के चलते सौराष्ट्र ने अपने 6 विकेट केवल 30 रन पर गंवा दिए।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान को लगा चौथा झटका, रिंकू सिंह के शानदार थ्रो से रन आउट हुए अब्दुल समद, PAK - 186/4
जमशेद ने अपने स्पेल में 38 रन देकर 5 विकेट झटके और रेलवे को 29 रनों से शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही वे मेंस टी20 डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन रन का स्कोर खड़ा किया। ओपनर जयंत लखन ने 47 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े। रवि सिंह ने 23 गेंदों में 32, उपेंद्र यादव ने 13 में 20 और जुबैर अली ने 18 गेंदों में 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
Created On :  


