Women's Asian Hockey Champions Trophy 2026: भारतीय टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, थाईलैंड को 7-0 से हराया, दीपिका ने 3 गोल दागे

भारतीय टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, थाईलैंड को 7-0 से हराया, दीपिका ने 3 गोल दागे
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मेजबान भारत ने लगातार तीसरे जीत हासिल की। भोपाल के नाथू बरखेड़ा के नए स्टेडियम में खेले जा रहे इस मेगा इवेंट के तीसरे दिन भारत का मुकाबला थाईलैंड से हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने 7-0 से जीत हासिल की।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मेजबान भारत ने लगातार तीसरे जीत हासिल की। भोपाल के नाथू बरखेड़ा के नए स्टेडियम में खेले जा रहे इस मेगा इवेंट के तीसरे दिन भारत का मुकाबला थाईलैंड से हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने 7-0 से जीत हासिल की।

दीपिका ने तीन गोल दागे

भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही तीन गोल दागकर मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली। दीपिका ने 9वें और उसके बाद 10वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। इसके पहले नवनीत कौर ने तीसरे मिनट में ही पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।

इसके बाद मुमताज खान ने 27वें और सुनेलिता टोप्पो ने 31वें मिनट में गोल कर 5-0 की बढ़त बना ली। तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल कर बढ़त 6-0 कर दी। चौथे क्वार्टर में दीपिका ने 55वें मिनट में गोल कर मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की।

भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले 24 और 25 नवंबर को खेलेगी। 24 नवंबर को उसका मैच चीन और फिर 25 नवंबर को जापान से होगा।

जापान और मलेशिया भी जीते

टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो और मैच खेले गए। इनमें से एक मलेशिया-कोरिया और जापान-चीन का खेला गया। मलेशिया ने कोरिया को 3-1 जबकि जापान ने चीन को 3-1 से हरा दिया।

Created On :  

Tags

Next Story