दलीप ट्रॉफी शमी-मुकेश और अभिजीत की तिकड़ी का कमाल, 266 रनों पर सिमटी सेंट्रल जोन की पहली पारी

दलीप ट्रॉफी शमी-मुकेश और अभिजीत की तिकड़ी का कमाल, 266 रनों पर सिमटी सेंट्रल जोन की पहली पारी
दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच में बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर खेला जा रहा है। पहली पारी में सेंट्रल जोन की पूरी टीम 266 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

बेंगलुरु, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच में बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर खेला जा रहा है। पहली पारी में सेंट्रल जोन की पूरी टीम 266 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने जीता और सेंट्रल जोन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सेंट्रल जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अनमोल मोखड़े सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुनाल चंदेला भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार को भी मुकेश कुमार ने क्रीज पर सेट होने का मौका नहीं दिया और उन्हें 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा।आर्यन जुयाल ने अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 46 रन बनाकर आउट हुए। यश राठौड़ 27 रन बनाने के बाद मोहम्मद शमी का शिकार बने। 125 के स्कोर पर 5 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही सेंट्रल जोन की पारी को कुछ हद तक रिंकू सिंह और हर्ष दुबे ने संभाला। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 55 रन जोड़े।

हर्ष 38 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रिंकू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। रिंकू ने 88 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। भारतीय टीम की ओर से हाल ही में अपना टेस्ट डेब्यू करने सारांश जैन सिर्फ 13 रन ही बना पाए। आर्यन पांडे ने 22 रन बनाए, जबकि यश ठाकुर 26 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। ईस्ट जोन की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी ने 2 विकेट निकाले। सेंट्रल जोन की पारी सिमटने के साथ ही दिन का खेल भी खत्म हुआ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 5:57 PM IST

Tags

Next Story