कर्नाटक सरकार की नीतियों के खिलाफ एक सितंबर से पदयात्रा निकालेगी भाजपा

कर्नाटक सरकार की नीतियों के खिलाफ एक सितंबर से पदयात्रा निकालेगी भाजपा
कर्नाटक में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार ने बताया कि पार्टी एक सितंबर से पदयात्रा शुरू करने जा रही है, जिसमें सरकारी जमीन अधिग्रहण का विरोध और कई अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा।

बेंगलुरु, 30 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार ने बताया कि पार्टी एक सितंबर से पदयात्रा शुरू करने जा रही है, जिसमें सरकारी जमीन अधिग्रहण का विरोध और कई अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा।

भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पदयात्रा में सिर्फ नागेंद्र मुद्दा नहीं है, बल्कि अनेक मुद्दे हैं। केपीएससी का भ्रष्टाचार है। किसानों को एक पैसा भी अभी तक नहीं मिला। गृहलक्ष्मी स्कीम में हर महिला को 2,000 रुपए दिया जा रहा है, लेकिन पिछले दो-तीन महीने से अकाउंट में पैसा ही नहीं डाला गया है।"

उन्होंने सरकार पर पैसे के गबन का आरोप लगाते हुए कहा, "2025 फरवरी-मार्च का पैसा भी नहीं डाला गया और 5000 करोड़ रुपए कहां गया, इसका पता नहीं चला। मंत्री बोल रहे हैं कि उन्होंने पैसा डाला है, लेकिन किसी महिला को पैसा नहीं पहुंचा। ऐसे में वह पैसा कहां गया, जो एक महत्वपूर्ण सवाल है। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में प्रोफेसरों के पास पढ़ाने का पर्याप्त गुण नहीं है। प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन बहुत ही खराब है। कोई भी विकास का काम नहीं हो रहा है। ऐसे बहुत सारे मुद्दे हैं, जिसको लेकर हम पदयात्रा कर रहे हैं।"

जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर रविकुमार ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से कमर्शियलाइज्ड सरकार है। उन्होंने कहा, "यह जमीनों को हड़पने वाली सरकार है। हजारों एकड़ जमीन लेकर टाउनशिप बनाने का प्लान किया है, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। बेंगलुरु सिटी में पार्क में 5 प्रतिशत जमीन लेना, जो 1000 एकड़ के ऊपर जाता है। सरकार लैंड लेकर कमर्शियलाइजेशन करेगी और कॉम्प्लेक्स बनाएगी, जिसका हम विरोध करते हैं। बेंगलुरु में कुल ग्रीनरी में कमी देखी गई है। वाहनों की संख्या बहुत बढ़ रही है, जिससे वातावरण खराब हो रहा है।"

बता दें कि कर्नाटक भाजपा राज्य सरकार के नीतियों के खिलाफ पदयात्रा निकाल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 6:37 PM IST

Tags

Next Story