Women Champions Trophy 2027: श्रीलंका से छिनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानें आईसीसी ने किस गलती की दी सजा?

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। श्रीलंका से 2027 में होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिन गई है। आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने यह फैसला क्रिकेट में सरकारी दखल के बाद लिया है। अब यह टूर्नामेंट किसी दूसरे देश में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 28 फरवरी के बीच खेला जाएगा, जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी।
दरअसल, आईसीसी का एक सख्त नियम है जिसके मुताबिक किसी भी देश के क्रिकेट बोर्ड में वहां की सरकार का सीधा दखल नहीं होना चाहिए। लेकिन इस साल अप्रैल में श्रीलंका की सरकार ने क्रिकेट बोर्ड को अपने हाथों में ले लिया। उसके कामकाज को देखने के लिए एक ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी बना दी थी। आईसीसी लंबे समय से ये कह रहा था कि जल्द ही चुनाव करवाकर एक स्वतंत्र बोर्ड बनाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी से नाराज आईसीसी ने यह कड़ा एक्शन लिया।
यह भी पढ़े -दलीप ट्रॉफी शमी-मुकेश और अभिजीत की तिकड़ी का कमाल, 266 रनों पर सिमटी सेंट्रल जोन की पहली पारी
अब कहां होंगा टूर्नामेंट?
श्रीलंका से मेजबानी छिनने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी कहां खेली जाएगी? इसके बारे में आईसीसी ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शाफ्टर ने कहा कि अभी इसका वेन्यू तय नहीं हुआ है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।
नियमों के मुताबिक होस्ट देश को सीधे टूर्नामेंट में जगह मिलती है। लेकिन, अब मेजबानी छिनने के बाद श्रीलंका टूर्नामेंट में भागीदारी करने पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़े -इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी फ्लॉप बाबर आजम, महज 6 रन बनाकर हुए आउट
श्रीलंका के साथ पहले भी हो चुका है ऐसा
सरकारी दखलंदाजी को लेकर आईसीसी पहले भी श्रीलंका पर एक्शन ले चुका है। साल 2023 में आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया था। काउंसिल ने अगले साल होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी साउथ अफ्रीका को दे दी थी।
Created On :   30 Aug 2026 6:59 PM IST











