इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी फ्लॉप बाबर आजम, महज 6 रन बनाकर हुए आउट

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी फ्लॉप बाबर आजम, महज 6 रन बनाकर हुए आउट
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड से मिले 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। कप्तान बाबर आजम का बल्ला दूसरी इनिंग में भी खामोश रहा।

लंदन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड से मिले 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। कप्तान बाबर आजम का बल्ला दूसरी इनिंग में भी खामोश रहा।

बाबर की पारी का अंत सिर्फ 8 गेंदों में हुआ। वह महज 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स को कैच देकर पवेलियन लौटे। पहली पारी में भी बाबर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए थे। टेस्ट क्रिकेट में बाबर ने अपना आखिरी शतक 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। यानी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उन्हें शतक लगाए लगभग 4 साल हो चुके हैं।

दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अजान अवैस महज 6 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रॉबिन्सन ने अवैस और शफीक को एक ही ओवर में आउट किया।

इससे पहले, इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की ओर से डेन लॉरेंस ने 70 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 54 रन बनाए। वहीं, हैरी ब्रूक ने 34 और एमिलियो ने 31 रनों का योगदान दिया। कप्तान जो रूट 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास ने 57 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट चटकाए।

पहली पारी में इंग्लैंड ने 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 180 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी। इंग्लैंड ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 5:37 PM IST

Tags

Next Story