Virat Kohli Tattoo: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में दिखेगा किंग कोहली का नया अवतार, बनवाया एक और टैटू, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखाई देंगे। इस सीरीज से पहले उन्होंने अपने टैटू कलेक्शन में एक और नया डिजाइन शामिल किया है। उन्होंने हाल ही में अपने लेफ्ट हैंड में एक नया स्लीव टैटू बनवाना शुरू किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके वीडियो और तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
कैसा है विराट का नया टैटू?
बाइसेप के पास बना विराट का यह टैटू पुराने डिजाइन से जुड़ता दिखाई दे रहा है। इसका पैटर्न पानी की सतह से बूंद गिरने के बाद बनने वाली लहरों जैसा है। विराट का टैटू बना रहे एलन गोइस ने बताया कि इसे बनाने के लिए अब तक 5 सेशन हो चुके हैं। अभी इसको पूरा करने में और समय लगेगा। गोइस ने कोहली और अपने सहयोगी टैटू आर्टिस्ट के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विराट के शरीर पर पहले से अपने माता-पिता के नाम के टैटू हैं। इसके अलावा भगवान शिव और ओम से जुड़े डिजाइन भी उनके टैटू कलेक्शन का हिस्सा हैं। वहीं इस साल की शुरुआत में उन्होंने लोटस-इंस्पायर्ड डिजाइन का टैटू भी बनवाया था।
यह टैटू पूरा होने के बाद विराट के शरीर पर टैटू की संख्या कुल 12 हो जाएगी। इससे पहले कोहली के शरीर पर कुल 11 टैटू - जापानी समुराई, गॉड्स आई, भगवान शिव, मोनेस्ट्री, वनडे डेब्यू नंबर 175, टेस्ट डेब्यू नंबर 269, मां-पिता का नाम, स्कॉर्पियो, ट्राइबल आर्ट और ओम हैं।
Created On :   31 Aug 2026 8:50 PM IST











