IPL 2027: हार्दिक पांड्या से छिनेगी MI की कमान, नए कप्तान पर रोहित शर्मा करेंगे अंतिम फैसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते लंबे समय से हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें चर्चा में हैं। किसी रिपोर्ट में उनके चेन्नई सुपरकिंग्स में तो किसी में कोलकाता नाइट राइडर्स में उनके जाने की बात कही गई। इन सब अटकलों के बीच पांड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि हार्दिक ट्रेड डील के जरिए किसी दूसरी टीम में नहीं जाएंगे। वह मुंबई में ही रहेंगे। हालांकि, वह कप्तान नहीं रहेंगे। खबरों के मुताबिक फ्रेंचाइजी में कप्तानी में बदलाव होने वाला है, जिसमें रोहित शर्मा की अहम भूमिका होगी।
यह भी पढ़े -अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सैमसन और बुमराह की वापसी, रिंकू-हार्दिक बाहर
फिर कौन होगा कप्तान?
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस का कप्तान कोई पुराना खिलाड़ी नहीं होगा। इसका मतलब किसी नए खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, नए कप्तान के सिलेक्शन में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रहेगी।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा सबसे आगे हैं। दोनों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। तिलक का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि वो इस समय भारत की टी20 टीम के उपकप्तान हैं।
यह भी पढ़े -इंजरी रिकवरी के बीच अचानक मुंबई छोड़ बेंगलुरु क्यों शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, क्या रही वजह, क्यों लिया यह फैसला?
रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पांड्या मुंबई टीम नहीं छोड़ेंगे, उनकी ट्रेड पर कोई डील पक्की नहीं हुई है। उनके केकेआर से डील होने की उम्मीद थी, क्योंकि हार्दिक के बदले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को लिया जा सकता था। लेकिन, उनका पूरे आईपीएल 2027 में उपलब्ध रहना मुश्किल है। वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वह कुछ मुकाबले नहीं भी खेल सकते हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स से बात तब होगी, जब उसकी नए कोच की तलाश पूरी कर लेंगे।
Created On :   1 Sept 2026 10:59 PM IST













