Virat Kohli Return Update: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI से मिली हरी झंड़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की ओडीआई सीरीज से बाहर हो गए थे। इंडिया को अगली वनडे सीरीज 14 जुलाई को इंग्लैंड से खेलनी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, बोर्ड ने उन्हें मैदान पर उतरने के लिए हरी झंडी दे दी है। वनडे विश्व कप 2027 के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह बड़ी खुश खबरी है। वही, विराट की फिटनेस पर BCCI का क्या कहना है आइए आपको बताते हैं?
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला गुजराट टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था। आरसीबी ने जीटी को हराकर आईपीएल के 19वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इसी मैच में विराट को इंजरी हुई थी। इंजरी के चलते ही उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ ओडीआई सीरीज में शामिल नहीं किया गया था। BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ स्क्वाड में शामिल किया है इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह भी कहा कि वह खेलेंगे या नहीं यह उनकी फिटनेस पर तय होगा।
विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास किया
रिपोटर्स के मुताबिक विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने की अनुमति मिल गई है। हाल ही में उनको पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के साथ अभ्यास करते देखा गया था।
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा ।
Created On :   2 July 2026 9:58 PM IST












