T20 World Cup 2026 Final Match: टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दो अजेय टीमें आपस में भिंड़ेगी, कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला? यहां देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 2 जुलाई को खेला गया जिसमें इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को कहां और कितने बजे देख सकते हैं आइए आपको बताते हैं।
यह भी पढ़े -फीफा वर्ल्ड कप गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ उनाई साइमन का नाम, विपक्षी टीमों के लिए बने 'अभेद दीवार'
भारतीय समयानुसार मैच कितने बजे शुरू होगा?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 जुलाई को महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा और टॉस 7.30 बजे होगा। ऑस्ट्रेलिया की नजर 7वें खिताब जीतने पर है, वह अब तक 6 बार टॉफी जीत चुकी है। वहीं, इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पिछली बार टी-20 विश्व कप 2009 में जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला मैच था, जिसकी मेजबानी खुद इंग्लैंड कर रही थी। एक बार फिर इंग्लैंड की टीम खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ये दोनों ऐसी टीमें रही हैं जो टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। दो अजेय टीमों के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होगा।
महिला टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमों की स्क्वॉड
इंग्लैंड टीम स्क्वॉड
नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, ऐलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, शार्लेट डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनियल गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीदर नाइट, लिंसी स्मिथ, इस्सी वोंग, डैनी वायट-हॉज ।
ऑस्ट्रेलिया टीम स्क्वॉड
सोफी मोलिनक्स (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, एलिस पेरी, बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ, निकोला कैरी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर ।
Created On :   3 July 2026 7:10 PM IST











