AB De Villiers: वैभव को मौका न देने पर छिड़ी बहस में कूदे एबी डिविलियर्स, एक चांस डिजर्व करते हैं सूर्यवंशी, कोच पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया को जुलाई महीने में कई मुकाबले खेलने हैं जिसका टूर 26 जून से शुरू हुआ था। भारतीय टीम अब तक 3 मैच खेल चुकी है लेकिन वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया। कप्तान और कोच का कहना है कि हम पहले पुराने खिलाड़ियों को कम बैक करेंगे उसके बाद सही समय आने पर नए खिलाड़ियों को मौका देंगे। इस जंग में अब द. अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी कूद पड़े हैं। आइए आपको बता देते हैं कि वैभव को लेकर डिविलियर्स ने क्या कहा है?
क्रिकेट के गलियारों में हर जगह सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है वैभव सूर्यवंशी। आईपीएल 2026 में उन्होंने जो कारनामा किया था वह किसी से छिपा नहीं है। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था। वैभव की चोरो तरफ चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि संजू सैमसन लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। डिविलियर्स ने भी कहा है कि सैमसन कभी निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और वैभव कम से कम एक चांस जरूर देना चाहिए।
उसको खुला छोड़ दो
अपने यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलियर्स ने कहा, "उसको कब खुला छोड़ा जाएगा? मुझे लगा कि आयरलैंड सीरीज उनके डेब्यू के लिए सबसे सही अवसर था कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर कैसा अहसास होता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया।" डिविलियर्स ने कहा, वैभव का आईपीएल सीजन जैसा धमाकेदार रहा, उसके बाद उन्हें बड़ी चुनौती के लिए तैयार करने का समय आ गया था।
Created On :   3 July 2026 1:47 AM IST










