Team India Match Schedule: जुलाई महीना रोमांच से है भरपूर, टीम इंडिया दिखेगी एक्शन में, इंग्लैंड से खेलने के बाद किससे भिंड़ेगी? यहां देखें पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई का महीना टीम इंडिया के लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन होगा। भारतीय टीम को कुल 11 मैच खेलने हैं जिसमें से 8 टी-20 और तीन वनडे मैच शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज 1 जुलाई से खेली जा रही है। इसके बाद दस मुकाबले इसी महीने टीम को और खेलने हैं। वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू देखने को मिल सकता है इसलिहाज से अगर आपका एक भी मैच मिस हुआ तो मजा किर-किरा हो जाएगा इसलिए यहां से मैचों का पूरा शेड्यूल जान ले।
इंग्लैंड से पांच मैचों की टी20 सीरीज
टीम इंडिया ने 1 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला। भारत ने 20 ओवर में 189 रन बनाए, लेकिन बारिश की वजह से मुकाबले की दूसरी पारी शुरू नहीं हो सकी। लंबे इंतजार के बाद यह मुकाबला मैच रेफरी ने रद्द कर दिया।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20- 4 जुलाई
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20- 7 जुलाई
इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20- 9 जुलाई
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टी20- 11 जुलाई
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे- 14 जुलाई
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे- 16 जुलाई
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे- 19 जुलाई
जिम्बाब्वे के दौरे पर भी जाएगी टीम इंडिया
जिम्बाब्वे में भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। अभी जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है। इस सीरीज में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी-20- 23 जुलाई
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा टी-20- 25 जुलाई
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी-20- 26 जुलाई
Created On :   3 July 2026 1:08 AM IST










