Ravi Shastri Statement: वैभव को लेकर क्रिकेट जगत दो गुटों में बंटा, पूर्व क्रिकेटर रवि शस्त्री सूर्यवंशी के डेब्यू कराने के पक्ष में उतरे

वैभव को लेकर क्रिकेट जगत दो गुटों में बंटा, पूर्व क्रिकेटर रवि शस्त्री सूर्यवंशी के डेब्यू कराने के पक्ष में उतरे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बीते बुधवार को खेला गया। सीरीज शरू होने से पहले खबर आ रही थी कि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ बता दें, 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव को लेकर क्रिकेट जगत 2 धड़ो में बंट गया है। एक तरफ वे लोग हैं जो वैभव को मौका देने की बाते कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें सब्र रखने के लिए कह रहे हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रवि शस्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है।

वैभव सूर्यवंशी पर बोलते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि उस युवा बल्लेबाज का डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ करवा देना चाहिए था। वह भारत और इंग्लैंड टी-20 सीरीज में कमेंटेटर बनाए गए हैं, वैभव को पहले मैच में न खिलाने पर उन्होंने अपनी राय रखी जो सुनने में बहुत अजीब लग सकता है।

रवि शास्त्री से जब पूछा गया कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इस पर शास्त्री ने कहा अरे वो आयरलैंड में ही खेलना चाहिए था, क्योंकि एक तो वहां छोटा ग्राउंड है, वो छप्पर (स्टेडियम पार) पर मारता था वहां, वो पैंट उतारकर हाथ में देता था उधर। उसको इंग्लैंड के खिलाफ खिलाना चाहिए था, यहां खिलाएंगे या नहीं पता नहीं।

शास्त्री ने आगे कहा, "जितना जल्दी हो सकता है, उसे खिलाओ। IPL में उसने सबकी पिटाई की है, कौन से तेज गेंदबाज को उसने छोड़ा है। आप उसको बेंच पर बैठा रहे हो, गर्म करने के लिए।"

उन्होंने आगे कहा, "वैभव सूर्यवंशी को खिलाना चाहिए, क्योंकि उसके ऊपर कोई बोझ नहीं है। वो 15 साल का है, उसे कोई डर नहीं है। अगर वह 2-3 ओवर भी चल गया तो, गेंदबाजों की धुलाई अच्छे से कर देगा। इसलिए मैं कह रहा हूं कि जितना जल्दी हो सके उसे खिलाओ।"

Created On :   2 July 2026 6:34 PM IST

Tags

Next Story