IND vs ENG 2nd T20: सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव को मौका मिलने की पूरी संभावना, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी की जगह खेलेंगे सूर्यवंशी

सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव को मौका मिलने की पूरी संभावना, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी की जगह खेलेंगे सूर्यवंशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। दोनों के बीच पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला गया जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाए थे। मुकाबले की दूसरी पारी शुरू होने से पहले बारिश आ गई जिसकी वजह से मैच रद्द करना पड़ा। वहीं, मैच अब 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। सीरीज के दूसरे मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है? बता दें, क्रिकेट गलियारों में सिर्फ एक ही नाम गूज रहा है वह है वैभव का।

संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया था और अब इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के पहले मुकाबले में 1 रन बनाकर आउट हो गए। वह तीन मैचों में लगातार फ्लॉप हो चुके हैं इसी वजह से क्रिकेट फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट संजू की जगह वैभव को खिलाने की मांग कर रहे हैं।

सीरीज के पहले मैच में किसने कितने रन बनाए?

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर संजू सैमसन केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ईशान किशन भी रनआउट होकर पवेलियन रवाना हो गए। दो ओवर में 6 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने बाहर निकाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए केवल 38 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट हुए।

टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व एक छक्का जड़ा। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाए, उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली।

दूसरे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर)/ वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ।

Created On :   3 July 2026 7:22 PM IST

Tags

Next Story