India-England ODI Series: तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का किया एलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का किया एलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 14 जुलाई को एजबास्टेन में खेला जाएगा। विपक्षी टीम ने सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम के खिलाफ हैरी ब्रुक वनडे सीराज की कप्तानी करेंगे। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच कब खेला जाएगा और इंग्लैंड टीम ने स्क्वॉड में कितने बदलाव किए हैं आइए आपको बताते हैं?

पहला मैच 14 जुलाई को, दूसरा 16 और तीसरा 19 जुलाई को खेला जाएगा। इस समय दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पहले ही वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर चुकी है।

वनडे टीम में फिल साल्ट को मौका नहीं दिया गया है। लेकिन अनुभवी बल्लेबाज के तौर पर जो रूट को टीम का हिस्सा बनाए गए हैं। भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, गस एटिकंसन, साकिब महमूद और सैम कर्रन के रूप में पांच तेज गेंदबाज हैं। वहीं रेहान अहमद और आदिल राशिद के रूप में दो स्पिनर हैं।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वॉड

इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जो रूट, टॉम बैंटन, गस एटिकंसन, जैकेब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, रेहान अहमद, आदिल राशिद और जोश टंग

भारतीय टीम

शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

Created On :   3 July 2026 11:13 PM IST

Tags

Next Story