ICC T20 Rankings: आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड 262 अंक के साथ दूसरे और ऑस्ट्रलिया तीसरे स्थान पर, जाने भारत किस नंबर पर?

आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड 262 अंक के साथ दूसरे और ऑस्ट्रलिया तीसरे स्थान पर, जाने भारत किस नंबर पर?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल अपने जोरों पर है इसी बीच ICC ने मंगलवार (5 मई) को मेंस टी-20 ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें भारत का दबदबा बरकराह है। जबकि इंग्लैंड दूसरे और ऑस्ट्रलिया तीसरे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत 275 अंक के साथ पहले नंबर पर है। दो बार की विजेता इंग्लैंड के पास 262 जबकि एक बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के 258 अंक हैं। आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष सात टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में न्यूजीलैंड (247), दक्षिण अफ्रीका (244), पाकिस्तान (240) और वेस्टइंडीज (233) अपने-अपने स्थानों पर बरकरार हैं। हालांकि श्रीलंका (221) को छह रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है जिससे वह 9वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं बांग्लादेश (225) एक स्थान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान (220) 10वें स्थान पर है और श्रीलंका तथा उसके बीच का अंतर बहुत कम है। जिम्बाब्वे और आयरलैंड क्रमश:- 11वें और 12वें स्थान पर हैं।

आईसीसी ने कहा, ‘‘उत्तरी अमेरिका में क्रिकेट की उभरती हुई शक्ति अमेरिका ने छह अंक हासिल करते हुए दो स्थान की छलांग लगाई है. वह 13वें स्थान पर पहुंच गया है और उसने नीदरलैंड (14वें) तथा स्कॉटलैंड (15वें) को पीछे छोड़ दिया है।’’ आईसीसी ने कहा, ‘‘नामीबिया 16वें स्थान पर बरकरार है जबकि नेपाल (17वें) और ओमान (19वें) को 1-1 अंक का फायदा हुआ है। उन्होंने क्रमशः- यूएई(18वें) और कनाडा (20वें) को पीछे छोड़ा।’’

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘नवीनतम रैंकिंग में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मुकाबलों को शत प्रतिशत और उससे पिछले दो वर्षों के मुकाबलों को 50 प्रतिशत भार दिया गया है। आईसीसी ने कहा 275 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज भारत की इंग्लैंड (262 अंक) पर बढ़त एक अंक कम हुई है जबकि ऑस्ट्रेलिया 258 अंक के साथ तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के और करीब आ गया है।’’

Created On :   5 May 2026 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story