MI vs LSG Match: टूर्नामेंट में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने कुछ इस तरह किया खुशी का इजहार, पर्ची से पढ़ा एक इमोशनल मैसेज

टूर्नामेंट में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने कुछ इस तरह किया खुशी का इजहार, पर्ची से पढ़ा एक इमोशनल मैसेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 47वां मैच मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत लिया। आज का मैच मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने लखनऊ के खिलाफ तूफानी पारी खेली। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 228 रन का स्कोर किया था।

मुंबई इंडियंस 10 में से 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 में से 7 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम सबसे अंतिम पायदान पर है।

रघु शर्मा ने विकेट लेकर जेब से कैसा पर्चा निकाला?

सीजन का पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने अपने जेब से एक पर्चा निकाला, जिस पर एक संदेश लिखा हुआ था। उस पर्चे पर लिखा हुआ था, 'राधे-राधे। गुरुदेव की कृपा से आज 15 सालों का एक बहुत ही कष्टदायक समय समाप्त हुआ। मुझे यह मौका देने के लिए मुंबई इंडियंस (ब्लू और गोल्ड) का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी रहूंगा। जय श्री राम।'

कौन हैं रघु शर्मा?

33 साल के रघु शर्मा का जन्म जलंधर में हुआ था। वह लेग स्पिनर हैं। उन्होंने अपने डॉमेस्टिक करियर में अब तक कुल मिलाकर 30 मैच खेले हैं। उन्होंने 12 प्रथम श्रेणी, 12 लिस्ट ए और 6 टी20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 57, लिस्ट ए में 18 तो टी20 में 5 विकेट हैं।

Created On :   5 May 2026 1:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story