IPL News: गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर 'बस जीतना है आवा दे' लिख कर इस टीम का उड़ाया मजाक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को हार का सामना करना पड़ा है। सीजन में लगातार उसकी दूसरी हार है। यह मैच गुजरात टाइटंस और पीबीकेएस के बीच खेला गया। जिसमें जीटी को जीत मिली है। इस जीत के साथ टीम के कप्तान शुभमन गिल का जोश सातवें स्थान पर है। विपक्षी टीमों को हराने के बाद गिल हमेशा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीमों को ट्रोल करते हैं। रविवार (3 मई) के मुकाबले में पंजाब को हारने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया है।
यह भी पढ़े -धोनी के फैंस को लगा बड़ा झटका, क्या सीजन का एक भी मुकाबला नहीं खेलेंगे, टीम मैनेजमेंट ने क्या कहा?
पीबीकेएस (पंजाब) को ट्रोल करते हुए शुभमन गिल ने टीम के सिग्नेचर अंदाज में लिखा बस जीतना है। उनकी यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। मैच की बात करें तो गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 163 रन ऑलआउट कर दिया था। टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरी जीटी ने 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान गुजरात के कप्तान ने पिच की स्थिति और टीम की रणनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हम मैच को इतना नहीं खींचना चाहते थे लेकिन अंत में दो अंक मिलना सुखद है। हमें पता था कि यह वैसी विकेट नहीं है जहां आप 15-16 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लें। यहां सेट बल्लेबाज का अंत तक टिकना जरूरी था।' मैच फिनिश करने का श्रेय वाशिंगटन सुंदर को देते हुए गिल ने आगे कहा, 'लेंथ बॉल पिच पर रुक कर आ रही थी। किस्मत अच्छी थी कि वाशी ने इसे शानदार तरीके से खत्म किया।'
श्रेयस अय्यर ने हार के बाद क्या कहा?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 163 रन के स्कोर को एक सम्मान जनक बताया है। उन्होंने पावरप्ले में विकेट गिरने को हार की मुख्य वजह बताते हुए कहा, 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगा था कि यह एक बेहतरीन स्कोर है। हमने पावरप्ले में ही 4 विकेट खो दिए थे वहां से 160 तक पहुंचना भी एक अद्भुत प्रयास था। नई गेंद से हमें लगा था कि हम सटीक लाइन-लेंथ से विकेट निकाल लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।'
Created On :   4 May 2026 6:58 PM IST












