SRH Vs PBKS Match Preview: IPL में आज आमने सामने होंगी पंजाब और हैदराबाद, हिसाब बराबर करने उतरेंगे सनराइजर्स, जानें मौसम से लेकर रिकॉर्ड्स तक सब कुछ

IPL में आज आमने सामने होंगी पंजाब और हैदराबाद, हिसाब बराबर करने उतरेंगे सनराइजर्स, जानें मौसम से लेकर रिकॉर्ड्स तक सब कुछ
IPL 2026 के 49वें मुकाबले में आज 6 मई को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने सामने हेगी। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2026 के 49वें मुकाबले में आज 6 मई को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने सामने हेगी। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लगातार 6 मैच जीतकर अजेय नजर आ रही पंजाब टीम पिछले दो मुकाबलों में हारकर दबाव में है। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम अपने घर में पंजाब की कमजोरियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। पंजाब किंग्स की हालिया हार की बड़ी वजह बल्लेबाजी में लय खोना है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में कोलकाता (KKR) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिससे उनकी 5 मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया।

हेड टु हेड में हैदराबाद आगे

दोनों टीमों ने IPL में 25 बार एक-दूसरे का सामना किया है। सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। SRH ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब ने 8 जीते हैं। इस सीजन यह दोनों के बीच दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे हैदराबाद ने जीता था।

पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अभी तक 88 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 38 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 49 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाइएस्ट टीम स्कोर 286/6 हैं, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

हल्की बारिश की संभावना

हैदराबाद में बुधवार को हल्की बारिश और हल्की हवाओं के साथ मौसम सुहावना रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशन मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार।

Created On :   6 May 2026 12:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story