IPL 2026: हार्दिक पांड्या MI की कप्तानी क्यों नहीं कर रहे? अगले मुकाबले के लिए टीम के साथ नहीं किया ट्रैवल क्या हो गए हैं चोटिल?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 10 मई को रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच में टीम की कमान सूर्य कुमार यादव सभालेंगे। इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पाड्या टीम से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं? तो आइए आपको इस बारे पूरी जानकारी देते हैं कि हार्दिक को लेकर नया अपडेट क्या है?
मुंबई इंडियंस ने 4 मई को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच खेला गया था, जिसमें सूर्या कप्तानी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने टॉस जीतने के बाद कहा कि हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह पर कप्तानी मैं कर रहा हूं।
क्रिकबज से मिली जानकारी के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने टीम के साथ सफर नहीं किया है। मुंबई का अगला मैच RCB के साथ रायपुर में होना है। मुंबई की टीम 6 मई को मुंबई एयरपोर्ट पर सभी खिलाड़ी एक साथ आए लेकिन उसमें हार्दिक पांड्या मौजूद नहीं थे। इसके बाद नया अपडेट आया है कि मैच नजदीक आने के बाद वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 अंकतालिका में सीएसके को डीसी से आगे ले गए सैमसन, केएल राहुल के पास पहुंची ऑरेंज कैप
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन काफी खराब प्रदर्शन किया है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या इस बार एक भी लंबी पारी नहीं खेली है। टीम अब तक 10 मैच खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ 3 मैच जीते हैं। आंकतालिका में 6 अंक के साथ 9वें स्थान पर है।
Created On :   6 May 2026 5:42 PM IST











